बिना टिकट पकड़ी गई महिला ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा, TTE से होने लगी जोरदार बहस

Updated on:

रेलवे सफर में टिकट होना हर यात्री के लिए ज़रूरी है, लेकिन कई लोग इस नियम को हल्के में ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बिना टिकट पकड़ी गई और फिर उसने स्टेशन पर खूब ड्रामा करना शुरू कर दिया।

टिकट मांगा तो महिला ने शुरू कर दिया बहस

वीडियो में साफ दिखता है कि महिला से जब टीटीई और रेलवे स्टाफ ने टिकट मांगा तो उसने बहाने बनाने शुरू कर दिए। टिकट न होने की बात मानने के बजाय वह अपनी स्थिति का हवाला देने लगी। टीटीई बार-बार टिकट मांगता रहा लेकिन महिला ऊंची आवाज़ में उलझने लगी।

सरदार जी और महिला में भी हुई नोकझोंक

वीडियो में एक सरदार जी महिला का बैग हाथ में लेते हैं, जिस पर महिला गुस्से में चिल्लाने लगती है। इसी दौरान महिला और सरदार जी के बीच कहासुनी भी हो जाती है। टीटीई सख्ती दिखाते हुए साफ कहता है – “या तो टिकट दिखाओ, नहीं तो फाइन भरो।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

करीब 70 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काफी वायरल हो चुका है। इसे @TopHubEntertainment (YouTube) चैनल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और ढेरों कमेंट्स भी आ चुके हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। किसी ने कहा कि महिला दिखने में पूरी तरह सक्षम लग रही है तो टिकट क्यों नहीं खरीदा? तो किसी ने लिखा – “एक टिकट के लिए इतना बड़ा ड्रामा करने की क्या जरूरत थी?”

[zombify_post]

Previous Next

Ankit Verma

अंकित वर्मा एक रचनात्मक और जिज्ञासु कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 3 वर्षों से वे डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं और Tophub.in पर बतौर लेखक अपनी खास पहचान बना चुके हैं। लाइफस्टाइल, टेक और एंटरटेनमेंट जैसे विषयों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Comment