उसने सोचा फिर एक पार्टी में एक लड़का नेहा से कहा, “तुम प्रियंका की दोस्त हो ना?” वाह वो कितनी खूबसूरत है। नेहा का दिल जल उठा। वो सोचने लगी कि अगर प्रियंका ना होती तो शायद सब उसकी तरफ देखते। रातों को नींद नहीं आती। वो प्रियंका की फोटो देखती और खुद से तुलना करती। जलन इतनी बढ़ गई कि नेहा ने सोच लिया।
प्रियंका को बदनाम करके ही वह चैन पाएगी। यह जलन अब नफरत में बदल चुकी थी और नेहा का मन बदले की योजनाओं से भर गया। एक शाम नेहा ने प्रियंका को फोन किया और क्लब जाने का प्लान बनाया। प्रियंका ने मना किया क्योंकि वह कभी ऐसी जगह नहीं गई थी। अरे क्या तू इतनी बोरिंग लाइफ जी रही है? कभी तो मजाक किया कर। नेहा ने उसे बहकाया। नेहा ने इतनी मीठी-मीठी बातें की कि प्रियंका मान गई।
दोनों ने घर पर पढ़ाई का बहाना बनाया और क्लब पहुंच गई। क्लब की चमकदमक, तेज म्यूजिक और रंग बिरंगी लाइट्स ने प्रियंका को उत्साहित कर दिया। वे दोनों डांस फ्लोर पर गई और खूब एंजॉय करने लगी। लेकिन नेहा का प्लान कुछ और था। उसने प्रियंका को ड्रिंक के नाम पर शराब पिला दी। प्रियंका को कड़वा लगा लेकिन नेहा ने जबरदस्ती पूरी बोतल पिला दी। धीरे-धीरे शराब का नशा प्रियंका पर चढ़ने लगा। उसकी आंखें भारी होने लगी।
दुनिया घूमने लगी और वह होश खो बैठी। अब वह अश्लील तरीके से डांस करने लगी। जैसे कोई और ही इंसान हो। क्लब के लड़के उसके पास आ गए। उसके साथ डांस करने लगे। उसके ऊपर शराब डालने लगे और अश्लील हरकतें करने लगे। प्रियंका कुछ समझ नहीं पा रही थी। बस नशे में बह रही थी। नेहा चुपके से यह सब वीडियो बना रही थी।
उसने मुस्कुराते हुए वीडियो प्रियंका के पापा को सेंड कर दिया और खुद क्लब से निकल गई। घर पर प्रियंका के पापा का फोन बजा। वीडियो देखते ही उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वे पागलों की तरह चिल्लाए। ये क्या कर रही है मेरी बेटी? मम्मी भी रोने लगी। दोनों तुरंत क्लब पहुंचे। वहां प्रियंका नशे में लड़कों के साथ अश्लील हरकतें कर रही थी। पापा ने जोरदार थप्पड़ मारा और उसे घसीटते हुए घर ले आए।
प्रियंका को कुछ होश नहीं था। वो बस बेहोशी में सो गई। अगली सुबह जब नशा उतरा तो प्रियंका की आंखें खुली। पापा और मम्मी गुस्से से लाल होकर वीडियो दिखा रहे थे। यह क्या चल रहा था? उन्होंने पूछा। प्रियंका वीडियो देखकर घबरा गई। वह रोने लगी, माफी मांगने लगी। लेकिन मां-बाप इतने गुस्से में थे कि उन्होंने सजा सुना दी।