रेगिस्तान के बीच बने उस रहस्यमई महल में, तीनों बहनों ने राहुल से कहा हमसे निकाह कर लो वरना तुम यहां से कभी नहीं निकल पाओगे।

Published on:

राहुल एक 25 साल का नौजवान था जिसके दिल में हमेशा कुछ नया करने की चाहत रहती थी। उसे किताबों में रेगिस्तान की कहानियां पढ़ना पसंद था और एक दिन उसने फैसला किया कि वह अरब के रेगिस्तान की सैर करेगा। अपने दोस्तों के साथ वह इस यात्रा पर निकला। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

एक दिन जब उसका ग्रुप पानी की तलाश में आगे बढ़ा, राहुल पीछे रह गया। वह रेत के टीलों के बीच भटकने लगा। चारों तरफ सिर्फ रेत ही रेत थी। 500 कि.मी. तक कोई बस्ती नहीं, कोई इंसान नहीं। सूरज आसमान में आग बरसा रहा था और गर्मी इतनी थी कि राहुल का गला सूख गया। उसकी आंखें धुंधली होने लगी और आखिरकार वह थकान और प्यास से बेहोश होकर रेत पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद रेत के इस सुनसान समंदर में तीन साएं नजर आए। यह थी तीन अरबी बहनें। आयशा, फातिमा और ज़ैनब। आयशा 19 साल की थी।

सबसे छोटी और चुलबुली। फातिमा 20 की थोड़ी गंभीर लेकिन समझदार। और ज़ैनब 21 की सबसे बड़ी और तेज तर्रार। ये तीनों पिछले 3 साल से इस रेगिस्तान में भटक रही थी। जब उन्होंने राहुल को रेत पर पड़ा देखा तो उनके चेहरों पर हैरानी छा गई। आयशा ने पास जाकर उसे हिलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

फातिमा ने अपनी पानी की मशक से थोड़ा पानी निकाला और राहुल के चेहरे पर छिड़का। ज़ैनब ने उसकी कलाई पकड़ कर नब्ज़ देखी और राहत की सांस ली। वह जिंदा था। थोड़ी देर में राहुल की आंखें खुली। उसने अपने आसपास तीन अनजान लड़कियों को देखा तो उसका दिल जोर से धड़कने लगा। उसने कमजोर आवाज में पूछा कि वह कहां है और यह लोग कौन हैं? उसे लगा शायद वह मर गया और यह कोई सपना है।

लेकिन आयशा की चहकती आवाज ने उसे होश में लाया। उसने बताया कि वह अरब के रेगिस्तान में है और वे तीनों बहनें हैं जिन्होंने उसे बचाया। राहुल ने तुरंत अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश की और पूछा कि यहां से बाहर जाने का रास्ता कहां है? उसे अपने घर की याद सताने लगी थी। फातिमा ने गहरी सांस लेते हुए कहा कि यहां से बाहर निकलना नामुमकिन है। जो भी इस रेगिस्तान में आता है वह हमेशा के लिए यहीं फंस जाता है।

Ankit Verma

अंकित वर्मा एक रचनात्मक और जिज्ञासु कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 3 वर्षों से वे डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं और Tophub.in पर बतौर लेखक अपनी खास पहचान बना चुके हैं। लाइफस्टाइल, टेक और एंटरटेनमेंट जैसे विषयों में विशेष रुचि रखते हैं।

Latest Stories

Leave a Comment