उसने बताया कि वे तीनों पिछले 3 साल से यहां है। लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं मिला। राहुल का चेहरा डर से पीला पड़ गया। उसने सोचा कि क्या उसकी जिंदगी अब यहीं खत्म हो जाएगी? लेकिन ज़ैनब ने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं। पास ही में एक महल है जहां वे रहते हैं।
राहुल उनके साथ वहां रह सकता है जब तक कोई रास्ता ना मिले। राहुल के पास और कोई चारा नहीं था तो उसने हामी भर दी। थोड़ी देर चलने के बाद वे एक आलीशान महल के सामने पहुंचे। राहुल की आंखें फटी की फटी रह गई। उसने सोचा कि रेगिस्तान के बीच में ऐसा शानदार महल कैसे हो सकता है? उसने हैरानी से पूछा कि क्या यह महल तुमने बनाया? आयशा हंस पड़ी और बोली कि नहीं यह पहले से ही यहां था।
एक दिन भटकते-भटकते उन्हें यह मिला और तब से वे यहीं रह रही हैं। फातिमा ने आगे बताया कि उन्हें नहीं पता यह महल किसका है? पिछले 3 साल में यहां कोई नहीं आया। राहुल के मन में सवाल उठा क्या यह महल किसी भूतिया कहानी का हिस्सा है।
महल के अंदर वे एक बड़े कमरे में बैठ गए। चारों तरफ नक्काशीदार दीवारें, सोने चांदी के झूमर और शाही कालीन बिछे थे। राहुल ने सोचा कि यह जगह किसी सपने से कम नहीं लेकिन फिर भी उसे बेचैनी हो रही थी।
उसने तीनों बहनों से पूछा कि वे यहां कैसे फंस गई? फातिमा ने एक रहस्यमई अंदाज में कहानी शुरू की। उसने बताया कि 3 साल पहले वे अपने परिवार के साथ रेगिस्तान में घूमने आई थी। सब कुछ ठीक था। लेकिन अचानक एक भयानक रेत का तूफान आया। हवा इतनी तेज थी कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
लोग चीख रहे थे और उस अफरातफरी में वे अपने ग्रुप से अलग हो गई। जब तूफान थमा तो चारों तरफ सिर्फ रेत थी। ना परिवार ना दोस्त बस वे तीनों बहनें। ज़ैनब ने आगे कहा कि उन्होंने कई बार बाहर निकलने की कोशिश की। एक बार तो उन्हें लगा कि वे सही रास्ते पर हैं। लेकिन रात होते-होते वे फिर इसी महल के पास पहुंच गई। ऐसा लगता था जैसे यह रेगिस्तान उन्हें जाने ही नहीं देना चाहता।
आयशा ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद यह महल जादुई है और उन्हें यहां का राजा ढूंढना होगा। राहुल ने उनकी बातें सुनी तो उसका दिमाग घूम गया। उसने पूछा कि अब क्या किया जा सकता है? आयशा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां से बाहर जाने की क्या जरूरत है? यहां सब कुछ है। एक शानदार महल, शांति और कोई परेशान करने वाला भी नहीं।
उसने आंख मारते हुए कहा कि अगर राहुल चाहे तो उनमें से किसी एक से निकाह भी कर सकता है। फिर जो चाहे वह कर सकता है। कोई रोकने वाला नहीं। फातिमा ने हंसते हुए कहा कि हां राहुल को उससे निकाह करना चाहिए। ज़ैनब ने तुरंत टोकते हुए कहा कि इन दोनों को छोड़ो मुझसे करो।