Viral Video: दूसरी लड़की संग डेट पर गया लड़का, गर्लफ्रेंड ने कर दी सबके सामने धुलाई

Published on:

आजकल सोशल मीडिया पर रिश्तों में धोखा देने की खबरें खूब वायरल होती रहती हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी लड़की के साथ डेट पर पहुंच जाता है। लेकिन उसका प्लान गड़बड़ हो गया क्योंकि असली गर्लफ्रेंड अचानक रेस्तरां में पहुंच गई।

रेस्तरां में मचा हंगामा

वीडियो में साफ दिखता है कि लड़का एक लड़की के साथ आराम से बातें कर रहा था। तभी अचानक उसकी गर्लफ्रेंड वहां आ धमकती है। उसे देखते ही लड़के के चेहरे का रंग उड़ जाता है। लड़की को पहले से शक था कि उसका बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है और जैसे ही उसने उसे रंगे हाथ पकड़ा, उसका गुस्सा फट पड़ा। उसने गुस्से में लड़के को सबके सामने जोर-जोर से थप्पड़ जड़ दिए।

दूसरी लड़की भी रह गई हैरान

रेस्तरां में बैठी दूसरी लड़की ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन गर्लफ्रेंड का गुस्सा देखकर वह भी पीछे हट गई। वहीं किसी ने पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो @TopHubEntertainment के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

कुछ लोगों ने लिखा कि धोखा देने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक में लड़की के लुक्स पर कमेंट किए और कहा – “ये उसकी गर्लफ्रेंड है या मां?”

[zombify_post]

Previous Next

Ankit Verma

अंकित वर्मा एक रचनात्मक और जिज्ञासु कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 3 वर्षों से वे डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं और Tophub.in पर बतौर लेखक अपनी खास पहचान बना चुके हैं। लाइफस्टाइल, टेक और एंटरटेनमेंट जैसे विषयों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Comment